Header Ads

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार की अंतिम तिथि ३१ अक्टूबर, २०२२ तक बढ़ाई गई : PM Rashtriya Bal Puraskar date extended to 31 october

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर, 2022 तक बढ़ाई गई : PM Rashtriya Bal Puraskar date extended to 31 october


प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार की अंतिम तिथि 
31 अक्टूबर, 2022 तक बढ़ाई गई

        दिल्ली 07/10 -  महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PM Rashtriya Bal Puraskar) की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2022 से बढ़ाकर 31 अक्टूबर, 2022 शाम 5.00 बजे तक कर दी है। आम जनता को ये जानकारी दी जाती है कि (new National Awards Portal) नया राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (https://awards.gov.in/) चालू हो चुका है।

        आवेदकों से अनुरोध है कि वे राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (https://awards.gov.in/) पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, 2023 के लिए पंजीकरण और आवेदन करें। ये उन लोगों पर भी लागू होता है जिन्होंने पहले ही पुराने "पीएमआरपीबी पोर्टल" (https://nca-wcd.nic.in/) पर आवेदन कर दिया है।

No comments

Powered by Blogger.