Header Ads

eCourts Services App : ई कोर्ट सर्विसेस ऍप, Information in Hindi, E Nyayalay Seva App : ई-न्‍यायालय सेवा ऐप

E Nyayalay Seva App : ई-न्‍यायालय सेवा ऐप

eCourts Services App: ई कोर्ट सर्विसेस ऍप 

E Nyayalay Seva App : ई-न्‍यायालय सेवा ऐप 

उच्‍चतम न्‍यायालय की ई-समिति ने अपने निशुल्‍क ई-न्‍यायालय सेवा मोबाइल ऐप 

14 भाषाओं में नियमावली की जारी 

 

eCourts Services App: ई कोर्ट सर्विसेस ऍप

  नई दिल्ली ता. २३ मई २०२१ - उच्‍चतम न्‍यायालय की ई-समिति ने अपने E Nyayalay Seva App / eCourts Services App निशुल्‍क ई-न्‍यायालय सेवा मोबाइल ऐप के लिए 14 languages 14 भाषाओं में नियमावली जारी की है। यह  अंग्रेजी, हिंदी, असमी, बांग्‍ला, गुजराती, कन्‍नड़, खासी, मलयालम, मराठी, नेपाली, उडिया, पंजाबी, तमिल और तेलुगू भाषा में उपलब्‍ध है।

    विधि और न्‍याय मंत्रालय ने कहा है कि यह ऐप नागरिकों, अधिवक्‍ताओं, विधि सेवा कंपनियां, पुलिस, सरकारी संस्‍थाओं और अन्‍य संस्‍थानों के लाभ के लिए  है। इस  मोबाइल ऐप और इसकी नियमावली को उच्‍चतम न्‍यायालय की ई-समिति की आधिकारिक वेबसाइट से निशुल्‍क डाउनलोड किया  जा सकता है। नियमावली में ऐप की सभी विशेषताओं की जानीकारी दी गई है, जिससे आम व्‍यक्ति इसे आसानी से समझ सकता है। 

    इस ऐप के इस्‍तेमाल से कोई भी व्‍यक्ति मुकदमा संख्‍या, मुकदमा दायर संख्‍या, वादी का नाम, प्राथमिकी संख्‍या, अधिवक्‍ताओं की जानकारी, मुकदमे की स्थिति और नोटिस सूची के बारे में जान सकता है। इस ऐप से किसी भी मुकदमे के बारे में पूरी जानकारी ली जा सकती है। इसमें उच्‍च न्‍यायालयों और जिला अदालतों के मुकदमों के बारे में भी जानकारी उपलब्‍ध है।

E Nyayalay Seva App : ई-न्‍यायालय सेवा ऐप 

Information about E Nyayalay Seva App

जानकारी - ई-न्‍यायालय सेवा ऐप ?

    E Nyayalay Seva App / eCourts Services App ई–कोर्ट सेवा मोबाइल एप्लीकेशन को देश में एक क्रांतिकारी न्यायालय सूचना उपकरण के रूप में डिजिटल इंडिया पुरस्कार प्राप्त हुआ। ई–कोर्ट सर्विस मोबाइल एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल एप्लिकेशन स्टोर पर उपलब्ध है। वाद स्थिति, वाद सूची, कोर्ट के आदेशों को इस मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है, ये इन सेवाओं को 24X7 उपलब्ध कराता हैं। यह न्यायपालिका के सदस्यों, अधिवक्ताओं, वादकारियों, पुलिस, सरकारी अभिकरणों और अन्य हितधारियों के लिए एक उपयोगी साधन है। यह सी.एन.आर.[जिला या तालुका न्यायालय में दायर किए गए प्रत्येक वाद को दी गयी एक विशिष्ट संख्या], पक्षकारों का नाम, अधिवक्ता का नाम, एफ.आई.आर. संख्या, वाद प्रकार या सुसंगत अधिनियम जैसे विभिन्न मापदण्ड़ों में न्यायालय प्रणाली में लंबित मामलों से संबंधित आंकड़ों को पुनः प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करता है।

    जिला और तालुका न्यायालयों के लिए राष्ट्रीय न्यायिक डेटा ग्रिड (एनजेडीजी) पर उपलब्ध आंकड़ों को अब इस मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है। डाउनलोड की सं. 46,50,000 (4.65 मिलियन) से अधिक हो गई है और यह इस एप्लीकेशन की उपयोगिता और लोकप्रियता को बताती है।

    E Nyayalay Seva App / eCourts Services App एप्लिकेशन को क्यूआर कोड फीचर के साथ अपडेट किया गया है। एक उपयोगकर्ता को बस क्यूआर कोड स्कैन करके एक मोबाइल फोन पर केस विवरण मिल सकता है। ई–कोर्ट वेबसाइट और ई–कोर्ट सेवा मोबाइल एप्लिकेशन से क्यूआर कोड प्राप्त किया जा सकता है। इसमें ‘वाद का इतिहास‘ भी शामिल है जो किसी विशेष मामले में उसकी पहली सुनवाई के समय से लेकर उसकी वर्तमान स्थिति तक पारित आदेशों और सभी घटनाओं को देखने में सक्षम बनाता है। वादों में पारित निर्णयों और आदेशों को देखने के लिए अपील में ही लिंक प्रदान किए जाते हैं। डेट केस–लिस्ट फीचर अधिवक्ताओं के लिए वाद सूचियों के सृजन को सुकर बनाता है।


No comments

Powered by Blogger.