Header Ads

UPSC ESE 2023 Notification : यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी

UPSC ESE 2023 Notification : यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा नोटिफिकेशन जारी


UPSC ESE 2023 Notification 

यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा नोटिफिकेशन जारी

        UPSC ESE 2023: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा, 2023  के लिए आवेदन की प्रक्रिया को आज 14 सितंबर से शुरू कर दिया गया है।  04 अक्तूबर, 2022 को शाम 06 बजे तक अपना आवेदन ऑनलाइन मोड में जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को देखें - UPSC ESE 2023 Notification 

UPSC ESE 2023: संघ लोक सेवा आयोग ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा UPSC ESE 2023 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग ने नोटिफिकेशन को जारी करने के लिए आज 14 सितंबर, 2022 की तारीख तय कर रखी थी और आज ही इसे ऑनलाइन मोड में जारी कर दिया गया है। नोटिफिकेशन और अधिक जानकारी संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर  देख सकते हैं। 

UPSC ESE 2023: कब से शुरू होंगे आवेदन?

            संघ लोक सेवा आयोग द्वारा इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा, 2023  के लिए आवेदन की प्रक्रिया को आज 14 सितंबर से ही शुरू कर दिया गया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को 04 अक्तूबर, 2022 को शाम 06 बजे तक अपना आवेदन ऑनलाइन मोड में जमा करना होगा। 

UPSC ESE 2023 Exam Date : कब होगी परीक्षा?

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा इंजीनियरिंग सेवा, 2023 के तहत प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 19 फरवरी, 2023 को निर्धारित किया गया है। परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। प्रवेश पत्र आदि के बारे में जानकारी सहीं समय पर वेबसाइट पर दे दी जाएगी।

UPSC ESE 2023 में कितने पदों पर होगी भर्ती

इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा, 2023 के लिए जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकशन के अनुसार इस परीक्षा के माध्यम से कुल 327 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा UPSC इजीनिरिंग सेवा परीक्षा 2023 तहत चयनित उम्मीदवारों की भर्ती सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूस्राबार इंजीनियरिंग के पदों पर की जाएगी।

UPSC ESE 2023 for BE Students

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों की आयु 01 जनवरी 2023 तक न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन करने उम्मीदवारों को 200 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। हालांकि, एससी, एसटी दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है। 

No comments

Powered by Blogger.