Header Ads

Shyam Baba ki Aarti श्याम बाबा की आरती Khatu Shyam ji ki Aarati खाटू श्याम जी की आरती

Shyam Baba ki Aarti, श्याम बाबा की आरती

Shyam Baba ki Aarti
श्याम बाबा की आरती 

Khatu Shyam ji ki Aarati

खाटू श्याम जी की आरती


ऊँ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे ।
खाटूधाम बिराजत,
अनुपम रूप धरे ।। ऊँ जय…


रतन जड़ित सिंहासन,
सिर पर चँवर ढुरे ।
तन केसरिया बागो,
कुंडल श्रवण पड़े ।। ऊँ जय…

गल पुष्पों की माला,
सिर पर मुकुट धरे ।।
खेवत धूप अग्नि पर,
दीपक ज्योति जले ।। ऊँ जय…

मोदक खीर चूरमा,
सुवरण थाल भरे ।
सेवक भोग लगावत,
सेवा नित्य करे ।। ऊँ जय…

झांझ कटोरा और घड़ियावल,
शंख मृदंग घुरे ।
भक्त आरती गावे,
जय जयकार करे ।। ऊँ जय…

जो ध्यावे फल पावे,
सब दुख से उबरे ।।
सेवक जन निज मुख से,
श्रीश्याम-श्याम उचरे।। ऊँ जय…

“श्री श्याम बिहारी जी की,
आरती जो कोई नर गावे ।
कहत “आलूसिंह” स्वामी,
मनवांछित फल पावे ।। ऊँ जय…

जय श्रीश्याम हरे, बाबा जय श्रीश्याम हरे ।
निज भक्तों के तुमने, पूरण काज करे ।। ऊँ जय…


---------------------------

No comments

Powered by Blogger.