Header Ads

Ambe Tu Hai Jagdambe Kali Aarti Hindi Lyrics - अम्बे तू है जगदम्बे काली आरती हिंदी में , माता महाकाली जगदंबा

Ambe Tu Hai Jagdambe Kali Aarti Hindi Lyrics Jai dugre Khappar wali

Ambe Tu Hai Jagdambe Kali Mata Aarti Hindi Lyrics

Maa Jagdamba Durga Kali Mata Aarti

अम्बे तू है जगदम्बे काली आरती माँ काली

अम्बे तू है जगदम्बे काली, 
जय दुर्गे खप्पर वाली
तेरे ही गुण गावें भारती, 
ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती || धृ ||  


तेरे भक्तजनो पर माता,  
भीड़ पड़ी है भारी
दानव दल पर टूट पड़ो, 
माँ करके सिंह सवारी
 
सौ-सौ सिहों से भी बलशाली, 
हे दस भुजाओं वाली
दुखियों के दुखड़े निवारती
ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती || १ || 


माँ-बेटे का है इस जग मे, 
बड़ा ही निर्मल नाता, 
पूत-कपूत सुने है, 
पर ना माता सुनी कुमाता

सब पे करूणा दर्शाने वाली, 
अमृत बरसाने वाली
दुखियों के दुखडे निवारती
ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती || २ || 


नहीं मांगते धन और दौलत, 
न चांदी न सोना, 
हम तो मांगें माँ तेरे चरणों में, 
 इक छोटा सा कोना

सबकी बिगड़ी बनाने वाली, 
लाज बचाने वाली, 
सतियों के सत को सवांरती
ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती || ३ || 


अम्बे तू है जगदम्बे काली, 
जय दुर्गे खप्पर वाली
तेरे ही गुण गावें भारती, 
ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती

----- निचे दिए लिंक पर पढ़े -----

No comments

Powered by Blogger.