Header Ads

Sankat Mochan Hanuman Ashtak Lyrics Hindi - संकट मोचक हनुमान अष्टक

  

Sankat Mochan Hanuman Ashtak Lyrics Hindi - संकट मोचक हनुमान अष्टक


संकट मोचक हनुमान अष्टक

Sankat Mochan Hanuman Ashtak


बाल समय रवि भक्षि लियो तब,
तीनहुं लोक भयो अंधियारों |
ताहि सो त्रास भयो जग को,
यह संकट काहु सों जात न टारो |
देवन आनि करी विनती तब,
छाड़ि दियो रवि कष्ट निवारो |

को नहीं जानत है जग में कपि,
संकटमोचन नाम तिहारो ॥ १ ॥


बालि की त्रास कपीस बसै गिरि,
जात महाप्रभु पंथ निहारो |
चौंकि महामुनि शाप दियो तब,
चाहिए कौन बिचार बिचारो |
कैद्विज रूप लिवाय महाप्रभु,
सो तुम दास के शोक निवारो

को नहीं जानत है जग में कपि,
संकटमोचन नाम तिहारो ॥ २ ॥


अंगद के संग लेन गए सिय,
खोज कपीश यह बैन उचारो |
जीवत ना बचिहौ हम सो जु,
बिना सुधि लाये इहॉं पगु धारो |
हेरी थके तट सिन्धु सबै तब,
लाए सिया-सुधि प्राण उबारो

को नहीं जानत है जग में कपि,
संकटमोचन नाम तिहारो ॥ ३ ॥


रावण त्रास दई सिय को तब,
राक्षसि सो कही सोक निवारो |
ताहि समय हनुमान महाप्रभु,
जाए महा रजनीचर मारो |
चाहत सीय असोक सों आगिसु,
दै प्रभु मुद्रिका सोक निवारो

को नहीं जानत है जग में कपि,
संकटमोचन नाम तिहारो ॥ ४ ॥


बान लग्यो उर लछिमन के तब,
प्राण तजे सुत रावन मारो |
लै गृह बैद्य सुषेन समेत,
तबै गिरि द्रोण सुबीर उपारो |
आनि संजीवन हाथ दई तब,
लछिमन के तुम प्रान उबारो

को नहीं जानत है जग में कपि,
संकटमोचन नाम तिहारो ॥ ५ ॥


रावन युद्ध अजान कियो तब,
नाग कि फांस सबै सिर डारो |
श्री रघुनाथ समेत सबै दल,
मोह भयो यह संकट भारो |
आनि खगेस तबै हनुमान जु,
बंधन काटि सुत्रास निवारो

को नहीं जानत है जग में कपि,
संकटमोचन नाम तिहारो ॥ ६ ॥


बंधु समेत जबै अहिरावन,
लै रघुनाथ पताल सिधारो |
देवहिं पूजि भली विधि सों बलि,
देउ सबै मिलि मन्त्र विचारो |
जाये सहाए भयो तब ही,
अहिरावन सैन्य समेत संहारो

को नहीं जानत है जग में कपि,
संकटमोचन नाम तिहारो ॥  ७ ॥


काज किये बड़ देवन के तुम,
बीर महाप्रभु देखि बिचारो |
कौन सो संकट मोर गरीब को,
जो तुमसो नहिं जात है टारो |
बेगि हरो हनुमान महाप्रभु,
जो कछु संकट होए हमारो

को नहीं जानत है जग में कपि,
संकटमोचन नाम तिहारो ॥ ८ ॥


॥ दोहा ॥

लाल देह लाली लसे, अरु धरि लाल लंगूर |
बज्र देह दानव दलन, जय जय जय कपि सूर ॥

No comments

Powered by Blogger.